झोपड़ी में लगी आग, भैंस जली, पड़िया झुलसी- बच्ची की जान बची, गांव में मचा हड़कंप

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार दोपहर एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। पारस चौहान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में बंधी एक भैंस जिंदा जल गई, वहीं एक पाड़िया गंभीर रूप से झुलस गई।
घटना के समय झोपड़ी में मौजूद एक मासूम बच्ची ने किसी तरह समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया आग की लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल को सूचित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग लगने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...