दबंगई की हद! दिनदहाड़े ट्रैक्टर रोककर सिर फोड़ा, मोबाइल तोड़ा, एफआईआर दर्ज

गाजीपुर। करण्डा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर पुल के पास दबंगों ने दिनदहाड़े बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। चतरपुरा दीनापुर निवासी गोलू यादव, पुत्र रमायन यादव, जब 18 मई को दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर से जमनियां जा रहे थे, तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया।पीड़ित का कहना है कि नाम न बताने वाले इन हमलावरों ने पहले उसे गालियां दीं और विरोध करने पर लोहे की फाइटर से ताबड़तोड़ हमला कर सिर फोड़ दिया। गोलू यादव खून से लथपथ हो चिल्लाता रहा, लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। जाते-जाते मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, गोलू के भाई गोविंद यादव को भी बेरहमी से पीटा गया जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं। यह घटना न सिर्फ आमजन में भय पैदा करती है, बल्कि पुलिस व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा करती है। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर छान बीन में जुट गई है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...