चकबंदी के मुकदमे की फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे फरियादी ने चकबंदी अधिकारी के ऊपर थप्पड़ मारने का लगाया गंभीर आरोप

खबर गाजीपुर से है।जहाँ डीडीसी पर फरियादी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।डीएम कार्यालय पर पहुंचे फरियादी ने डीडीसी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।फरियादी चकबन्दी से जुड़े अपने मुकदमे की फरियाद को लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा था।डीएम कार्यालय में नही थे।आरोप है कि इसी दौरान डीएम कार्यालय में मौजूद उप संचालक चकबन्दी आयुष चौधरी ने फरियादी पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिए।फरियादी ने डीडीसी पर जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।फरियादी ने डीडीसी पर विपक्षी के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।इस दौरान फरियादी और उसकी बहन ने डीएम ऑफिस पर जमकर हंगामा भी किया।फरियादी और उसके परिजन डीएम के चैंबर के सामने धरना देने की कोशिश की।हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर और पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी और उसके परिजनों को हटाया।इस मामले को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने आरोपो से इंकार किया है।पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि गाजीपुर के नसिरुद्दीनपुर गांव के राम अवध का अपने विपक्षी सीताराम से चकबन्दी को लेकर मुकदमा चल रहा है।इसी मामले में रामअवध अपने बेटे ऋषिकेश और प्रियंका के साथ डीएम कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे थे।डीएम अपने कार्यालय में नही थे।आरोप है कि इसी दौरान डीएम कार्यालय में मौजूद डीडीसी आयुष चौधरी ने फरियादी ऋषिकेश पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर थप्पड़ जड़ दिए।जिसके बाद फरियादी और उसके परिजन डीएम ऑफिस पर हंगामा मचाने लगे।फरियादी ने डीडीसी पर विपक्षी से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।डीडीसी पर कार्यवाही की मांग को लेकर फरियादी और उसके परिजनों ने डीएम कार्यालय पर धरना देने की कोशिश भी की।हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने फरयादी और उसके परिजनों को डीएम ऑफिस से हटाया।फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने सभी आरोपो से इंकार किया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...