संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से मची सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के भुजहुआ निवासी राजेश सिंह (45) पिछले एक साल से रानोपाली चौकी क्षेत्र के चूड़ामणि चौराहा के पास स्थित ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते थे। वह किसी मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार की सुबह अपने रुम के फर्स पर मृत पड़े थे। उनके एक हाथ की नस कटी थी और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था।पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या माना और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार युवक की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए नस काट दी गई थी।एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर अपने घर चले गए हैं। उनसे संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...