जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत क्षेत्रों में राहत सामग्री का हुआ वितरण

गाजीपुर। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों में राहत सामग्री, लंच पैकेट, पशुओं के भूसा, एवं मेडिकल टीम द्वारा दवाओं का वितरण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद में गंगा का जलस्तर घटाव पर है। सायं 5 बजे जलस्तर 63.800 दर्ज है। जनपद में कुल 166 राजस्व ग्राम प्रभावित हैं, जिनमें 269 मजरे हैं और 137 मजरे प्रभावित हैं। अब तक कुल 46,400 लंच पैकेट का वितरण किया गया है, साथ ही प्रभावित परिवारों को 5870 राहत किट और पशुओं के लिए 786 कुन्तल भूसा वितरित किया गया है। बाढ़ प्रभावित तहसील क्षेत्रों में 131 बाढ़ चौकी और 18 बाढ़ शरणालय क्रियाशील हैं। बाढ़ शरणालय में कुल 52 परिवारों के 290 लोग शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से दी जा रही राहत सामग्री का लाभ उठाएं।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...