करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम मादुपुर में एक दर्दनाक घटना घटित हुई। विकास तिवारी उर्फ सिंपल तिवारी (38 वर्ष) अपने खेत में शीशम और सागवन के पेड़ों की छंटाई कर रहे थे, तभी वहाँ से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल गाजीपुर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक के परिवार में पत्नी वंदना तिवारी और दो बच्चे हैं। 12 वर्षीय पुत्र यश तिवारी और 8 वर्षीय पुत्री पीहू तिवारी। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...