अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को दो साल की सजा पर लगी रोक

प्रयागराज। मऊ सदर से पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है,कोर्ट ने अब्बास अंसारी की याचिका को मंजूर करते हुए एमपी/एमएलए कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.30 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी की याचिका पर सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.अब्बास अंसारी के ऊपर 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने अधिकारियों को चुनावी जनसभा में देख लेने की धमकी दी थी.4 मार्च 2022 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्बास अंसारी,उनके भाई उमर अंसारी और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था.उक्त मामले में दरोगा गंगा राम बिंद की तहरीर पर सभी के खिलाफ मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था.मामले में मऊ के सीजीएम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा और 3 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी.अब्बास उक्त फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया था.जहां से अब्बास को राहत मिली है.जस्टिस समीर जैन की सिंगल बैंच ने फैसला सुनाया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...