पुलिस और बदमाशो के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़: शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, पाँच साथी दबोचे गये, असलहा, बाइक और लैपटॉप बरामद

गाजीपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के बीच बीती देर रात शेरपुर मोड़ पर थाना गहमर व थाना जमानियां पुलिस की संयुक्त टीम और शातिर बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अमन कुमार राम के पैर में गोली लगी, जबकि उसके पाँच साथी पुलिस के शिकंजे में आ गए। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम को मुखबिर से खबर मिली थी कि शेरपुर के पास हथियारों से लैस अपराधी जुटे हैं। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां दाग दीं। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश में अमन कुमार राम पुत्र मखंचू, निवासी बिश्रामपुर, थाना करंडा, विशाल कुमार पुत्र अर्जुन राम, सुजानीपुर थाना शादियाबाद, उज्जवल तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी, दशवंतपुर थाना नगसर हाट,सुजीत यादव पुत्र सियाराम यादव, खुदरा पथारा थाना गहमर, गोलू उर्फ गौरव पुत्र रामचन्दर राम, बरहपुर थाना नंदगंज, टिंकू कुमार पुत्र राजकुमार, कंचनपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर है।पुलिस मुठभेड़ में शामिल टीम,प्रभारी निरीक्षक गहमर मय टीम व प्रभारी निरीक्षक जमानियां मय टीम शामिल रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...