मिल्की चक आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर रखे सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ जांच में जुटी पुलिस

*उपेंद्र उपाध्याय*

रोहनिया।स्थानीय थाना अंतर्गत मोहन सराय पुलिस चौकी क्षेत्र के मिल्कीचक गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात में चार बैटरा, इन्वर्टर, पंप स्टार्टर, एलइडी टीवी सहित उसमें रखे बर्तन भी उठा ले गए। सुबह होने पर गांव के कुछ लोग आंगनबाड़ी केंद्र के बगल स्थित अखाड़ा पर पहुंचे जहां पर देखे की आंगनबाड़ी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला हुआ था। जिसकी सूचना लोगों ने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने मोहन सराय पुलिस चौकी पर गांव के ही कुछ मनबढ़ चोरों की खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली और चोरी की घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गांव के ही एक ब्यक्ति को आशंका के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...