पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन फूलपुर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण साफ सफाई आइजीआरएस को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

उपेंद्र उपाध्याय

*वाराणसी/ बुधवार को आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना फूलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।सलामी गार्द में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया।थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, शस्त्रों के रख-रखाव, संचालन व्यवस्था एवं तकनीकी जानकारी का अवलोकन किया गया।
लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने तथा परिसर की साफ-सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण कर रजिस्टरों/रिकार्डों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।मालखाना, बन्दीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक,सीसीटीएनएस कक्ष एवं निर्माणाधीन थाने का निरीक्षण किया गया।महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर तैनात महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए गएआईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत पाबंदी कराने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर सहित थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...