समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह सकुशल संपन्न

उपेंद्र उपाध्याय

रोहनिया । समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा द्वारा चितईपुर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में बसंती वाटिका में आयोजक समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एडवोकेट सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा एमएलसी आशुतोष सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदर यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिवक्ता ही समाज का दर्पण होते हैं यह सरकार अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का वादा किया। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आगामी चुनाव में अधिवक्ता समाज के लोगों को एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करना होगा। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ताओं की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा सुनील सिंह ने आए हुए समस्त अतिथियों एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन तहसीलबार एसोसिएशन राजातालाब के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव अधिवक्ता सभा अमित कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन मोहन यादव, घनश्याम पटेल, पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल, राम सिंह यादव ,कन्हैयालाल राजभर, गोपाल यादव, रामप्रकाश मास्टर, जिलाध्यक्ष महिला सभा शशि यादव, राजेश उर्फ नत्थू यादव, हरीश मिश्रा, पूर्व मंत्री बनारस बार अशोक राय, अरविंद राय, राजन राय, छेदी यादव, प्रदीप सिंह, विकास यादव, जयप्रकाश यादव जेपी, आनंद पटेल ,रामजी पटेल इत्यादि अधिवक्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Share post:

Previous article
Next article
*प्राथमिक विद्यालय के कमरे में दिव्यांग छात्रा के बन्द करने का मामला पकड़ा तूल छात्रा के परिजनों ने जिला प्रशासन से किया विद्यालय के महिला प्रिंसिपल व कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही का किया मांग* *उपेंद्र उपाध्याय* वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत रामसिंहपुर से एक हैरान कर देने वाली मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुर मैं पढ़ने वाली कक्षा तीन की दिव्यांग छात्रा जैनब को बीते 16 सितंबर 2025 दोपहर 1 बजे विद्यालय के कमरे में बन्द कर दिया गया और परिजनों द्वारा शाम 4 बजे रोने की आवाज सुनने पर 112 के मदद से बाहर निलवाया गया।पीड़ित छात्रा जैनब की माँ फातिमा बेगम पत्नी वारिस अली ने बताया कि विद्यालय की महिला प्रिंसिपल व कर्मचारियों द्वारा रंजिश बस मेरी दिव्यांग बेटी को कमरे में तीन घण्टे बन्द रखा गया था और काफी दबाव भी बनाया जा रहा था कि इस घटना की जानकारी कही न दे लेकिन गुरुवार को एसीपी से शिकायत करने शिकायती पत्र लेकर तहसील राजातालाब गयी थी लेकिन मुलाकात नही हो पाई।वही मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से परिजनों ने यह माँग किया कि उस दिन की वीडियोग्राफी का संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाए।वही इस बाबत प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुर की इंचार्ज महिला प्रिंसिपल का कहना रहा कि 16 सितंबर 2025 को संकुल पर मीटिंग होने के कारण स्कूल 2:30 के बजाय 1:30 पर ही बन्द हो गयी थी विद्यालय के चपरासी द्वारा इस प्रकार की लापरवाही किया गया होगा और तो और उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम को लेकर भी अपनी बात कही की लोग उन्हें परेशान कर रहे है।वही इस बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव का कहना रहा कि मामले की जानकारी नही थी मामले की जानकारी हुई है जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...