यूपी:प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर रहेगी पाबंदी एफआईआर में भी नहीं होगा जाति का उल्लेख निर्देश जारी

उपेन्द्र उपाध्याय

वाराणसी :यूपी सरकार ने प्रदेश में एक अहम बदलाव किया है। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत निर्देश दिए हैं कि एफआईआर, गिरफ्तारी मेमो आदि में जाति का उल्लेख हटाया जाए। साथ ही माता-पिता के नाम जोड़े जाएं। थानों के नोटिस बोर्ड, वाहनों और साइनबोर्ड से जातीय संकेत और नारे हटाए जाएंगे। जाति आधारित रैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी रहेगी। हालांकि, एससी-एसटी एक्ट जैसे मामलों में छूट रहेगी। आदेश के पालन के लिए पुलिस नियमावली में संशोधन किया जाएगा। मालूम हो कि कुछ समय पहले कोर्ट के द्वारा यह आदेश दिया गया था।

Share post:

Previous article
*प्राथमिक विद्यालय के कमरे में दिव्यांग छात्रा के बन्द करने का मामला पकड़ा तूल छात्रा के परिजनों ने जिला प्रशासन से किया विद्यालय के महिला प्रिंसिपल व कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही का किया मांग* *उपेंद्र उपाध्याय* वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत रामसिंहपुर से एक हैरान कर देने वाली मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुर मैं पढ़ने वाली कक्षा तीन की दिव्यांग छात्रा जैनब को बीते 16 सितंबर 2025 दोपहर 1 बजे विद्यालय के कमरे में बन्द कर दिया गया और परिजनों द्वारा शाम 4 बजे रोने की आवाज सुनने पर 112 के मदद से बाहर निलवाया गया।पीड़ित छात्रा जैनब की माँ फातिमा बेगम पत्नी वारिस अली ने बताया कि विद्यालय की महिला प्रिंसिपल व कर्मचारियों द्वारा रंजिश बस मेरी दिव्यांग बेटी को कमरे में तीन घण्टे बन्द रखा गया था और काफी दबाव भी बनाया जा रहा था कि इस घटना की जानकारी कही न दे लेकिन गुरुवार को एसीपी से शिकायत करने शिकायती पत्र लेकर तहसील राजातालाब गयी थी लेकिन मुलाकात नही हो पाई।वही मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से परिजनों ने यह माँग किया कि उस दिन की वीडियोग्राफी का संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाए।वही इस बाबत प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुर की इंचार्ज महिला प्रिंसिपल का कहना रहा कि 16 सितंबर 2025 को संकुल पर मीटिंग होने के कारण स्कूल 2:30 के बजाय 1:30 पर ही बन्द हो गयी थी विद्यालय के चपरासी द्वारा इस प्रकार की लापरवाही किया गया होगा और तो और उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम को लेकर भी अपनी बात कही की लोग उन्हें परेशान कर रहे है।वही इस बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव का कहना रहा कि मामले की जानकारी नही थी मामले की जानकारी हुई है जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
Next article

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...