*आराजी लाइन क्षेत्र में जांच के दौरान बिना पंजीकरण के अस्पताल कराए गए बन्द,डॉक्टरो में मची खलबली*

राजातालाब।मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी के आदेशानुसार उनके द्वारा निर्गत सूची में आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिसको लेकर आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइंस के अधीक्षक नवीन सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कचनार राजातालाब स्टेशन रोड स्थित मीरा नर्सिंग होम एंड जच्चा बच्चा केंद्र तथा प्रकाश पैथोलॉजी सेंटर व राजातालाब तहसील के पास शक्ति डायग्नोसिस, करनाडाड़ी स्थित मैक्स केयर हॉस्पिटल में गहन जाँच के दौरान लाइसेंस न होने पर अस्पताल में तालाबंदी कराते हुए निर्देशित किया कि अगर बिना पंजीकरण के अस्पताल पुनः चलाते हुए पकड़े गए तो आपके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु चेतावनी दिया। उक्त चिकित्सालयो में भर्ती मरीजो को अन्यत्र जाने हेतु कहा गया। जिसके दौरान क्षेत्र के डॉक्टरो में खलबली मच गयी। अधीक्षक डॉक्टर नवीन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों का ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर समस्त मानको को पूर्ण न किए जाने पर कार्यवाही किया गया।जांच के दौरान मुख्य रूप से अधीक्षक डॉ.नवीन सिंह, डॉ राजीव कुमार, बृजमोहन शर्मा बीपीएम, देवेंद्र तिवारी राजातालाब पुलिस शामिल रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...