*वाराणसी/-संदीप सिंह द्वारा थाना राजातालाब पर दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया था कि आरोपियों ने उनके पिता राकेश सिंह को गालियाँ दीं,जान से मारने की धमकी दी तथा रॉड और डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े।वर्तमान में वे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। साथ ही हमलावरों ने दुकान से ₹3600/- नकद भी ले लिया गया था।बीते 26 सितंबर 2025 को उपरोक्त मुकदमें मे फरार आरोपी सत्यम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आये आरोपी राम सुंदर यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम खजुरी थाना मिर्जामुराद को शाहंशाहपुर से लश्करिया की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।राकेश सिंह की दुकान पर बीते 24 सितंबर 2025 को सत्यम यादव अपने रिश्तेदार भीम यादव के साथ गया था।शराब पीने के विवाद को लेकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद उन लोगों द्वारा बांस के डंडे से राकेश सिंह को मार कर घायल कर वहाँ से चले गये थे।राजातालाब पुलिस मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को बीते दिनों जेल भेज दिया था।प्रभारी निरीक्षक राजातालाब द्वारा गठित पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बीते 23 सितंबर 2025 को समय करीब रात्रि 9:30 बजे उसके तथा उसके रिस्तेदार सत्यम यादव द्वारा ग्राम मरुई थाना राजातालाब जिला वाराणसी निवासी राकेश सिंह को मिलकर मारा-पीटे थे।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके रिस्तेदार सत्यम यादव ने ही बाँस के डण्डे से राकेश सिंह के सिर पर प्रहार किया,जिससे वह वहीं गिर गया।घटना के बाद डण्डे को पास के धान के खेत में फेंककर मौके से भाग गये थे।*
