*अर्टिका कार की टक्कर से दो युवकों की मौत परिजनों में मचा कोहराम शव पीएम को भेज जाँच में जुटी पुलिस*

*उपेंद्र उपाध्याय*

*वाराणसी/-कपसेठी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बाराडीह के भूसौला गांव के सामने बाबतपुरकछवा मार्ग पर रविवार की देर शाम अर्टिका कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।UP70 DQ 5758 नंबर की अर्टिका कार ने स्कूटी सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के समय स्कूटी सवार कपसेठी बाजार से अपने घर बाराडीह गांव लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही अर्टिका कार तेजी से आकर स्कूटी से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतकों की पहचान अलगू मिश्रा 30 वर्ष पुत्र प्रेम शंकर मिश्रा निवासी बाराडीह और शंकर राम पुत्र पन्ना राम निवासी ग्राम सभा बाराडीह के मछहा गांव के रूप में हुई है।वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया,जिससे बाबतपुर कछवा मार्ग पर लंबा जाम लग गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।*

Share post:

Previous article
Next article

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...