*नेशनल मीडिया हेल्पलाइन कार्यालय पर चौकी प्रभारी का किया गया भव्य स्वागत चौकी प्रभारी ने पत्रकारों के कार्य को सराहा पत्रकार साथियो की बैठक हुई सम्पन्न*

*उपेंद्र उपाध्याय*

*वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बंगालीपुर राजातालाब पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित SH- वाटिका परिसर में संचालित नेशनल मीडिया हेल्पलाइन कार्यालय पर मंगलवार को चौकी प्रभारी जक्खिनी सत्यम तिवारी व चौकी प्रभारी गंगापुर पवन कुमार यादव का आगमन हुआ और पत्रकार साथियो ने उनका गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया,दोनों चौकी प्रभारी ने क्रमशः नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास सहित समस्त पत्रकार साथियो का भी माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनके कार्यो को सराहा और बताया कि पत्रकार पुलिस एक सिक्के के दो पहलू होते है और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार साथियो का सदैव पुलिस को सम्मान करना चाहिए और पत्रकार साथियो को भी पुलिस का सम्मान करते हुए एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित कर हर एक सूचना का आदान प्रदान कर समाज मे एक अलग पहचान बनाना चाहिये किसी भी पत्रकार साथियो द्वारा कोई जानकारी अगर पुलिस प्रशासन से मांगा जाए तो उनको भी देने का दायित्व है और पत्रकार साथियो के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सहयोग व पुलिस का पत्रकार साथियो को सहयोग करने की जरूरत है।वही दूसरी तरफ नेशनल मीडिया हेल्पलाइन बोर्ड ऑफ मेम्बर्स की बैठक हुई जिसमें संगठन विस्तार सहित कार्यालय के भव्य शुभारंभ सहित कार्यो के बाबत चर्चा की गयी।बैठक में मुख्य रूप से नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास,एमडी सुनील उपाध्याय,मंडल प्रभारी वाराणसी अजय तिवारी,प्रदेश सचिव यूपी प्रदीप उपाध्याय,ब्लॉक उपाध्यक्ष आराजी लाइन अवधेश यादव जिला प्रभारी वाराणसी अजय गुप्ता तहसील अध्यक्ष राजातालाब संजय मिश्रा,राष्ट्रीय पदाधिकारी दयाशंकर मौर्या,प्रदेश सलाहकार रिंकू शुक्ला,भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी असवारी राजातालाब अनिल पटेल,प्रदेश प्रवक्ता शुभम वर्मा सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।*

Share post:

Previous article
Next article

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...