सिर कूच कर युवक की हत्या:सुबह-सुबह लाश देख सहमे लोग रंजिश या विवाद खून के नमूने-जूते के निशान की जांच

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-वाराणसी में युवक का सिर कूच कर हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर जैतपुरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई।आस-पास के लोगों से जानकारी लेने के बाद फॉरेंसिक टीम भी बुलाया गया।जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सरैया निवासी 28 वर्षीय नौशाद का शव खून से लथपथ हालत में मिला।युवक की बेरहमी से हत्या सिर कुचलकर की गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव के आसपास के क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है ताकि साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकें।टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने,जूते के निशान और पास में मिले ईंट-पत्थरों की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या काफी नजदीक से की गई है।नौशाद के सिर पर भारी वस्तु से वार किए गए हैं। फिलहाल हत्या में प्रयुक्त वस्तु बरामद नहीं हुई है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नौशाद वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन लोग थे।पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर यह आशंका है कि युवक की हत्या किसी रंजिश या विवाद के चलते की गई है।कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि नौशाद पिछले कुछ दिनों से कुछ युवकों के साथ झगड़े में उलझा हुआ था। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।वहीं पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...