उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरीपुर गाँव निवासी आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अर्पित हॉस्पिटल में प्रसुताओं के मौत के बाबत कार्यवाही की माँग किया है।आपको बता दे कि पैरामेडिकल स्टॉप का ऑपरेशन करते हुए बीते दिनों फोटो इंटरनेट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही शून्य होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो के जिम्मेदारी पर सवालिया निशान खड़ी होती नजर आ रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम योगी को भेजे गए पत्र आईजीआरएस में आशीष कुमार ने बताया है कि जलालपुर जंसा वाराणसी में स्थित उदय अर्पित हॉस्पिटल के फर्जी डॉ उदय वर्मा के द्वारा धन अर्जित करने के लिए गर्भवती महिलाओं को जच्चा बच्चा की जान को खतरा बता कर स्वयं ही ऑपरेशन किया जाता है मरीज से प्राप्त धन का कुछ भाग सीएमओ वाराणसी व स्थानीय अधीक्षक को प्राप्त करा कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जाता है हाल ही में मीडिया के माध्यम से दो मरीजों के ऑपरेशन के बाद मृत्यु हो गई थी अपने धनबल के प्रभाव के कारण उपरोक्त पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इतना ही नहीं विभाग के साथ-साथ मृत मरीज के परिजनों को धन प्राप्त करा कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है इतना ही नही आशीष कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि अपने जाति के प्रतिनिधियों से स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर खुद को डॉक्टर बताते हुए फर्जी तरीके से पुलिस सुरक्षा भी लगभग चार महीने से प्राप्त किया है ताकि सुरक्षा के भय से उपरोक्त के विरुद्ध मरीजों के मौत की नींद सुलाने पर भयवस किसी के द्वारा जंसा थाने पर जाने की हिम्मत ना कर सके जिसकी शिकायत आशीष कुमार द्वारा अनेको बार की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई यदि स्थानीय स्तर पर सीएमओ व थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही की गई होती तो दीपावली पर कम से कम उस गर्भवती महिला की जान बच गई होती।शिकायत कर्ता आशीष कुमार ने मांग किया है कि उच्च स्तरीय चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम से जांच कराते हुए हत्यारे उदय वर्मा व सीएमओ सहित अन्य स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए साथ ही हॉस्पिटल को सीज कर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।आपको यह भी बता दे कि उपरोक्त हॉस्पिटल व डॉक्टर को कुछ स्थानीय पत्रकार/पुलिस की संरक्षण प्राप्त है खबर चलाये जाने पर भ्रमित कर खबर चलाने वाले को ग्रुप से निष्कासित किया जाता है और खबर डिलीट करने की बात कही जाती है।इतना ही नही उपरोक्त डॉक्टर की हॉस्पिटल जंसा,राजातालाब सहित वाराणसी के आधा दर्जन इलाको में संचालित होती है बुधवार को पत्रकार प्रतिनिधि मंडल गोरखपुर/लखनऊ सीएम से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट आशीष कुमार के साथ सौपने का कार्य करेगा।
