डीसीपी ने छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के मद्देनजर रामेश्वरम मंदिर का किया निरीक्षण इंस्पेक्टर जंसा को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा रविवार को आगामी छठ पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुविधा की दृष्टि से थाना जंसा क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामेश्वरम मंदिर परिसर एवं आस-पास के घाटों का निरीक्षण किया गया।घाटों पर की गई सुरक्षा,प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई का विस्तृत जायजा लिया गया।यातायात,बैरिकेडिंग,पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़-प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी जंसा अनिल कुमार शर्मा को निर्देशित किया गया कि सभी महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता,शालीनता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।स्थानीय प्रशासन,नगर निगम एवं विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।पुलिसकर्मियों को महिलाओं,बच्चों एवं बुजुर्गों की सहायता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने कहा कि छठ पर्व वाराणसी की धार्मिक आस्था एवं लोक परंपरा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है।इसे शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।डीसीपी ने गोमती जोन के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सभी घाटों का निरीक्षण कर तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजन-अर्चन कर सकें।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...