उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के निर्देशों का हवाला देते हुए हरहुआ क्षेत्र के आयर में कहा कि भाजपा 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी।प्रमुख कार्यक्रम 31 अक्टूबर को ‘रन फार यूनिटी’ होगा जिसमें हर वर्ग के लोग भाग लेंगे।विधानसभा वार विविध कार्यक्रम और स्वदेशी अभियान को बढ़ावा मिलेगा।जब देश आजाद हो रहा था तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। सरदार पटेल ने 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। इसलिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पीएम द्वारा 11 वर्षो से हर साल 31अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाता है।विविध कार्यक्रमों में बिद्यालयों में निबंध लेखन,भाषण,चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता होगी।जो एकता अखंडता का सन्देश दिया जाएगा।प्रेसवार्ता में एलएलसी अरुण पाठक,भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि व सहमीडिया प्रभारी सन्तोष सोलपुरकर ने भव्य रूप से सरदार पटेल की 150 वी जयंती मनाने का संकल्प लिया।हरहुआ के आयर ग्राम पंचायत में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’ कपिलनारायन पांडेय,जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह व अंजनी नन्दन पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह,शैलेन्द्र पटेल,प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य’भीम’,मोहन बाबू,विनोद सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
