वाजिदपुर रिंग रोड पर तेल टैंकर की टक्कर से पति-पत्नी घायल पत्नी की हालत गंभीर

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहे पर रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनरेश 50 वर्ष निवासी गौरा मातलदेई थाना राजातालाब अपनी पत्नी गीता देवी 45 वर्ष के साथ बाइक से शिवपुर अपने साले से मिलने जा रहे थे।जब वे वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर पहुंचे,तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गीता देवी टैंकर की चपेट में आ गईं।उनके दोनों हाथ,पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं,जबकि रामनरेश को हल्की चोट लगी है।हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सातोंमहुआ स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर भेजवाया,जहां गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।इस संबंध में हरहुआ चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि तेल टैंकर और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है,तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यह हादसा एक बार फिर रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर गया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...