बिजली विभाग की घोर लापरवाही:छठ पूजा के पावन पर्व पर जक्खिनी फिटर से करीब आधा दर्जन गांव की बिजली कटौती से ग्रामीणों में हड़कंप

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-इस वर्ष छठ पूजा के दौरान जब पूरा इलाका सूर्य देव की पूजा में समर्पित था,तब बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने श्रद्धालुओं के त्योहार को प्रभावित किया।शाम 7 बजे से अचानक बिजली की आपूर्ति कट गई और आंधी-तूफान के बावजूद शहंशाहपुर नरोत्तमपुर लश्करिया सिहोरवा जक्खिनी गांव में बिजली बहाल नहीं हो पाई।ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान जब लोग सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर इकट्ठा थे,तब बिजली कटौती के कारण उनकी पूजा में रुकावट आई।शहंशाहपुर नरोत्तमपुर लश्करिया जक्खिनी सिहोरवा के कई हिस्सों में अंधेरे के कारण श्रद्धालु पूरी तरह से परेशान हो गए।जक्खिनी फिटर जो गांव के लोकप्रिय समाजसेवी और कार्यकर्ता हैं ने इस मुद्दे पर कड़ा एतराज जताया।उन्होंने कहा “यहां तक कि आंधी और तूफान के बावजूद,बिजली विभाग की तरफ से कोई तत्परता नहीं दिखाई गई।यह तो महज लापरवाही का परिणाम है।छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर ऐसी घटना न केवल श्रद्धा का अपमान है,बल्कि एक बड़ी असुविधा भी है।ग्रामीणों का कहना है कि “हमारी पूरी पूजा में बाधा आई, क्योंकि बिना बिजली के अंधेरे में बहुत कठिनाई हुई।खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह परेशानी का कारण बनी।विभाग को इस समय विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए था।”बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई,लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...