वाराणसी में अवैध पशु चिकित्सा और वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग पर कार्यवाही के निर्देश

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-वाराणसी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवैध पशु चिकित्सा और निम्न गुणवत्ता वाले वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि कई पैरावेट और अपंजीकृत पशु चिकित्सक बिना अनुमति के पशु चिकित्सा और कृत्रिम गर्भाधान का काम कर रहे हैं,जो पशु प्रजनन नीति और अन्य कानूनों का उल्लंघन है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से पशु चिकित्सा और निम्न गुणवत्ता वाले वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों और पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अवैध गतिविधियों पर नजर रखें और कार्रवाई करें।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पशुपालकों को जागरूक करना आवश्यक है कि वे अवैध पशु चिकित्सा और निम्न गुणवत्ता वाले वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग से बचें।उन्होंने कहा कि पशुपालकों को विभाग द्वारा प्रमाणित पशु चिकित्सकों से ही सेवा लेनी चाहिए।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस आयुक्त,औषधि निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करें।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...