इलाज में लापरवाही से चार माह के मासूम की मौत परिजनों ने जमकर काटा बवाल भाग खड़े हुए डॉक्टर सहित स्टॉप पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने किया कार्यवाही की माँग

उपेंद्र उपाध्याय

रोहनिया/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कचनार ला कालेज रोड पर एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक चार माह के मासूम की मौत हो गयी,परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा और पुलिस को तहरीर देते हुए डॉक्टर सहित स्टॉप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की माँग किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव निवासी सुहानी वर्मा की मायका राजातालाब थाना क्षेत्र के अफजलपुर असवारी में है जो बीते 5 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मलित होने आई थी गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद गुरुवार को चार वर्षीय मासूम बच्चे हार्दिक को उल्टी दस्त हो रही थी जिसे उपचार के लिए परिजनों ने उसे लेकर डॉक्टर शम्भू प्रसाद शर्मा (जनरल फिजिशियन एवं चेचक रोग) राजातालाब में भर्ती कराया था शुक्रवार को उपचार के दौरान दोपहर ढाई बजे मासूम बच्चे हार्दिक की मौत हो गयी,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व स्टॉप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया,हंगामे की सूचना पाकर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया।राजातालाब पुलिस को दिए हुए तहरीर में मृतक मासूम हार्दिक के पिता विकास ने बताया है कि इंजेक्शन लगाने में लापरवाही हुई है जिससे मेरे बच्चे की मौत हुई है मौत के बाद डॉक्टर सब भाग निकले।वही राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी रोहित दूबे ने बताया कि विकास द्वारा डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा,शम्भू प्रसाद शर्मा,शिव नारायण,ज्योति लाल विश्वकर्मा सहित अन्य स्टॉप के खिलाफ तहरीर मिली है जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...