जिम के गोदाम से 2 करोड़ का प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद

बांग्लादेश तस्करी का भंडाफोड़

उपेंद्र उपाध्याय

रोहनिया। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भदवर क्षेत्र में एक फिटनेस जिम के तहखाने में बने गोदाम से लगभग 2 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप बरामद किया। यह सिरप बंगाल के रास्ते बांग्लादेश पहुंचाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।पुलिस के अनुसार, गोदाम एक स्थानीय महिला प्रधान के पति के स्वामित्व वाला बताया जा रहा है। सूचना मिली थी कि कुछ सप्ताह पहले यहां भारी मात्रा में कफ सिरप उतारा गया था, लेकिन अभी तक उसकी डिलीवरी नहीं हुई थी। गुप्त सूचना पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, थानाध्यक्ष राजू सिंह और उनकी टीम ने हाईवे इन होटल के पास स्थित जिम के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी में हजारों बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुईं।वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया, “यह कोडीन युक्त कफ सिरप नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग होता है, जिसे केंद्र सरकार ने पहले ही प्रतिबंधित कर रखा है। आरोपी इसे मालदा के रास्ते बांग्लादेश भेजने की फिराक में थे। मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।”ड्रग्स कंट्रोल विभाग और ANTF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिरप के बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डेट और डिस्पैच डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। गोदाम को सील कर दिया गया है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि इस कारोबार से जुड़े कई अन्य नाम और दुकानें पहले से पुलिस की निगरानी में हैं। जल्द ही बड़े गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी और पूरे रैकेट के खात्मे की उम्मीद है।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आखिर एक फिटनेस जिम के गोदाम का इस्तेमाल नशीली दवाओं की तस्करी के लिए कैसे किया जा रहा था। मामले ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...