उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-आयर बी पैक्स पर धान क्रय केंद्र इस वर्ष नही बनाने से किसान परेशान हैं।हर साल आयर में लक्ष्य से ज्यादा धान की खरीद होती थी लेकिन इस वर्ष धान क्रय केंद्रों की सूची से आयर का नाम काट दिया गया जिससे किसान नाराज हो गये है।सोमवार को धान बेचने के लिए किसान समिति का चक्कर लगाते रहे।जब किसानों को मालूम हुआ कि यहां पर क्रय केंद्र नही है तो मायूस हो गए।किसानों का कहना है कि आयर बी पैक्स पर धान क्रय केंद्र की सुविधा अच्छी रहती है।भोजूबीर सिंधोरा मार्ग पर स्थित है जिससे लोग आसानी से साधन लेकर पहुंच जाते है।सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आयर केंद्र प्रतिदिन खुलता है।सोमवार को एक एक कर किसान धान लेकर पहुचने लगे।दर्जनों की संख्या में किसान एकत्र हो गए।किसान आक्रोशित नजर आये।किसानों ने एक स्वर में आवाज उठाया कि यदि 24 घंटे में आयर क्रय केंद्र नही बनाया गया तो हम लोग आंदोलन करेंगे।सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल आयर क्रय केंद्र को चालू करवाये नहीं तो आंदोलन करेंगे।किसानों में सेमरी के अमरनाथ सिंह,राधेश्याम सिंह,कैलाश सिंह,सुभाष सिंह,औरा गाव के त्रिभुवन चौबे,ज्ञानचंद्र तिवारी,मुर्दहा के कृष्णा सिंह,कृष्ण मुरारी चौबे,राधेश्याम चौबे,नगीना सिंह,कैलाश चौहान पलिया सम्भूपूर,खरपत्तू यादव पुआरी खुर्द,संतराम यादव अटेसुआ,अरविंद सिंह,कन्हैया पटेल,गोपाल सिंह,अरुण कुमार सिंह आदि धान बेचने के लिए सोमवार को आयर बी पैक्स पर पहुचे थे।
