ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में रोहनिया पुलिस का बड़ा प्रहार, शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय

​वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर धरातल पर दिखने लगा है। इसी क्रम में रोहनिया पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। सहायक पुलिस आयुक्त (रोहनिया) संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काशी विद्यापीठ कॉलेज रोड, गंगापुर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
​तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 3.596 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अख्तर (35 वर्ष), पुत्र जब्बार, निवासी वार्ड नं-3, गंगापुर, थाना रोहनिया के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अख्तर एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ रोहनिया थाने में पहले से ही 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गंगापुर चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया:
​”उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान हमें यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो युवाओं को नशे के जाल में फंसाने का काम कर रहा था। उसके पास से साढ़े तीन किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ हमारा अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा गिरफ्तारी के दौरान
प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, चौकी प्रभारी गंगापुर पवन कुमार, उप निरीक्षक देवी यादव, उप निरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार और हेड कांस्टेबल संतोष यादव मौजूद रहे ।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...