देखते ही देखते हाइवे पर  कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी हाइवे स्थित कैथी टोल प्लाजा पर मंगलवार को एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कार चालक दिनेश्वर सिंह ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस और टोल कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जो काफी चर्चा का विषय बना रहा जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी दिनेश्वर सिंह अपनी कार (UP 32 NJ 0662) से वाराणसी से गाजीपुर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकते ही उन्होंने कार से धुआं निकलते देखा। जब तक वे स्थिति समझ पाते, कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं।

45 मिनट की मशक्कत के बाद बुझी आग

आग लगने के बाद टोल कर्मियों ने तत्काल सभी गाड़ियों को हटाया और आग बुझाने में जुट गए। चेतगंज फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की टीम ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...