ट्रेन से कटकर वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के सदिकापुर के पास अज्ञात ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। ट्रेन से कटने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक शव पटरी पर ही पड़ा रहा। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान में जुट गई। मृतक की पहचान नगवा उर्फ नवापुरा थाना नोनहरा निवासी महेश यादव पुत्र स्व. शिवनाथ यादव उम्र 75 के रूप में की गई। मृतक के परिवार से ही कुछ माह पूर्व शाहबाजकुली के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत भी हो गई है तब से महेश काफी तनाव में रह रहे थे। जिसको इस घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। थानाध्यक्ष नोनहरा धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...