सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम

मरदह। राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर (डगराहा) गांव के पास हुआ सड़क हादसा मौके पर युवक की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक डांगरा गांव निवासी सुब्बा चौहान के पुत्र पिंटू चौहान 26 वर्ष बुधवार की शाम साढ़े छह बजे शौच के लिए सड़क के किनारे से जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रही लापरवाह अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिंटू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए मऊ अस्पताल के लिए ले जा रहे थे कि हैदरगंज के पास युवक की मृत्यु हो गई।

युवक सुबह जाने वाला था गुजरात

मृतक के पिता सुब्बा चौहान ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे के कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...