तमंचे की नोक पर दो लाख के आभूषणों की लूट

गाजीपुर। हौसला बुलंद बाइक सवार दो हमलावरों ने सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल गांव के समीप सर्राफा व्यवसायी से तमंचे के नोंक पर करीब दो लाख से अधिक मूल्य के गहने लूट लिया। बुधवार की देर शाम घटी घटना में हमलावरों ने बाइक सवार आजमगढ़ के सर्राफा व्यवसायी से तमंचे की नोंक पर दो लाख से अधिक मूल्य के आभूषण लूट लिये। भुक्तभोगी आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव निवासी सत्यम सेठ पुत्र चंद्रशेखर सेठ ने थाने में अभियोग पंजीकृत कराया। उन्होंने कहा कि वह मोटरसाइकिल से सादात कस्बा में जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में डढ़वल गांव के पास बुधवार की शाम करीब सवा छह बजे दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर, मेरे पास के झोले में रखा एक सोने का लॉकेट लगभग 40 ग्राम, 14 पीस नथिया 25 ग्राम, 20 जोड़ी कुंडा व 25 बुन्दा छीनकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसकी कीमत लगभग दो लाख से अधिक रही। सूचना पाकर सादात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया और केस दर्ज कर लूटेरों की खोज में जुटी हुई है। बताया गया कि सत्यम सेठ, रेशम कटरा 47/48 चौक, थाना चौक जनपद वाराणसी में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं, जो सादात के वार्ड पांच निवासी संतोष सेठ पुत्र मानिकचंद सेठ के यहां आभूषण का आर्डर पहुचाने जा रहे थे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...